चंपारण की खबर::
– पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के लिए युद्ध स्तर पर कार्य शुरू
मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।
आसन्न भीषण ग्रीष्म ऋतु को देखते हुए जिला लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग , मोतिहारी द्वारा जनहित में पेयजल की सुचारू व्यवस्था बनाये रखने के लिए अपनी कटिबद्धता के साथ युद्धस्तर पर चापाकलों की मरम्मती के साथ साथ सभी जलापूर्ति योजनाओं के पाइप लाइन के लीकेज को भी दुरुस्त करने की बात बताई है । लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने बताया कि संचालित सभी योजनाओं को क्रियाशील रखने के साथ साथ ससमय जलापूर्ति की जा रही है। यही नही वैसे क्षेत्र जहां भू – जल स्तर काफी नीचे जा रही है।

वहां पेयजल टैंकर के माध्यम से भी आम लोगो को पेयजल उपलब्ध कराई जा रही है । वर्तमान में सरकार के प्रस्तावित दिशा निदेशों के आलोक में पंचायती राज विभाग द्वारा पूर्व में क्रियान्वित जलापूर्ति योजनाओं का हस्तांतरण कार्य भी युद्ध स्तर पर संचालित की जा रहा है। ताकि लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग द्वारा जलापूर्ति के नए आयाम एवम मापदंडों को सफलीभूत किया जा सके ।












