-विभिन्न मांगों को लेकर माले कार्यकर्ताओं ने किया पूसा थाने का घेराव
सम्वाददाता। समस्तीपुर।
कर्तव्य से विमुख पूसा थानाध्यक्ष को थानेदारी से हटाने,माले पूसा सचिव अमित कुमार को जान से मारने की धमकी देने से संबंधित मुकदमा सं-113/22 के आरोपी को गिरफ्तार करने, थना क्षेत्र में बढ़ रहे हत्या- अपराध पर रोक लगाने, थानाध्यक्ष- अपराधी- दलाल- शराब माफिया सांठगांठ की जांच कराने, पूसा बाजार से संबंधित प्राथमिकी सं०- 22/23 एवं 78/22 पर शीघ्र कारबाई करने, निर्दोष लोगों को प्रताड़ित करने पर रोक लगाने, पीड़ित के आवेदन लेने में मनमानी एवं टालमटोल पर रोक लगाने, माले सचिव को जान मारने की धमकी देने वाले आरोपियों से थानाध्यक्ष की साँठगाँठ की उच्च स्तरीय जांच कराने, धमकी देने वाले आरोपित को प्रखंड के मोहम्मदपुर कोआरी पंचायत में गिरफ्तार करने गई पूसा पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करके वाहन में बैठाने के बाद आरोपित को वहीं पर छोड़ देने की उच्च स्तरीय जांच कराने आदि मांगों को लेकर शनिवार को भाकपा माले के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने मानस मंदिर से जुलूस निकालकर जोरदार नारेबाज़ी के बीच पूसा थाना पर प्रदर्शन किया.

इस दौरान थानाध्यक्ष सीमा कुमारी द्वारा माले नेताओं से तैश में बात करने से आक्रोशित माले कार्यकर्ता तैनात मजिस्ट्रेट से अनुमति लेकर थाना के बगल में घेरा डालो- डेरा डालो आंदोलन पर बैठ गये।
मौके पर एक सभा का आयोजन किया गया।
अध्यक्षता खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार एवं
संचालन माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया। सभा को जिला कमिटी सदस्य उपेंद्र राय, जीवछ पासवान,सुरेंद्र प्रसाद सिंह,महेश कुमार, किशोर कुमार राय, रौशन कुमार समेत अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने संबोधित किया।
सभा को बतौर मुख्य वक्ता भाकपा माले जिला स्थाई समिति सदस्य जीवछ पासवान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्भाग्य है कि पूसा पुलिस जो पीड़ित प्राथमिकी दर्ज करता है उससे भी और जिस पर प्राथमिकी होता है उससे भी वसूली की जाती है। थाना क्षेत्र में लेनदेन कर शराब का धंधा खुल्लमखुल्ला चलाया जा रहा है। अगर थाना पर लगा सीसीटीवी का फूटेज, काॅल डिटेल की जांच की जाये तो थाना पर अपराधी- दलाल- माफिया को बैठे देखा जा सकता है। माले नेता ने प्रखण्ड सचिव अमित कुमार को जान मारने की धमकी देने वाले कांड सं०-113/22 के आरोपी को गिरफ्तार करने समेत उक्त सभी मांगों पर कार्रवाई करने की मांग की।
सदर डीएसपी से माले नेताओं की संतोषजनक वार्ता हुई। डीएसपी ने आश्वासन दिए कि उक्त मांगो पर अपने स्तर से जांच कर कार्रवाई करेंगे।
माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा हैं कि उक्त मांगों पर उचित कार्रवाई नहीं हुई तो रणनीति तैयार कर जिला मुख्यालय पर आंदोलन किया जाएगा।
मौके पर रविन्द्र सिंह, अखिलेश सिंह, राजाराम सिंह, सुनीता देवी,उषा देवी, अमृता देवी,विराजी दास, सीताराम राय,रामभरोस राय,रविन्द्र प्रसाद सिंह, ईस्तेखार आलम, अजीत कुमार, गुलाब साह, रमेश साह, संतोष कुमार, गौरव कुमार, मो० शहजादे, डा० नवीन कुमार, संतोष चौधरी, पंकज सोनी, अजीत कुमार, गुलाब साह,रमेश साह आदि सैकड़ों लोग मौजूद थे।











