-लोकतंत्र बचाओ-देश बचाओ रैली की सफलता को लेकर खेग्रामस ने निकाली पदयात्रा
*#पदयात्रा निकाल लोगों से एकजुट होकर रैली में भाग लेने का किया आह्वान
सम्वाददाता। पूसा।
पटना के गांधी मैदान में 15 फरवरी को आयोजित रैली को सफल बनाने के लिए खेग्रामस ने प्रखंड के कुबौलीराम पंचायत में पदयात्रा निकाल लोगों से एकजुट होकर रैली में भाग लेने का आह्वान किया।

पदयात्रा का नेतृत्व सुनीता देवी ने की। मुख्य अतिथि के तौर पर भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार, खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार उपस्थित थे। सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि रैली की सफलता को लेकर पूसा प्रखंड के गांव-गांव में पदयात्रा निकालकर लोगों से रैली में भाग लेने की अपील की जा रही है। मौके पर अलका देवी, विभा देवी,सुनीता देवी,बबीता देवी,संजू देवी,धर्मशिला देवी, शिल्पा देवी,लक्ष्मी देवी,सरिता देवी,उर्मिला देवी,गुड़िया देवी इत्यादि लोगों ने भाग लिया।












