-मनरेगा योजना में धांधली को लेकर खेग्रामस ने किया पुतला दहन
पूसा ।सम्वाददाता।
पूसा प्रखंड में मनरेगा योजना में धांधली का आरोप लगाते हुए अखिल भारतीय खेत एवं ग्रामीण मजदूर सभा ने मनरेगा पीओ का पुतला दहन प्रखंड मुख्यालय के हॉस्पिटल चौक पर सोमवार को किया।जिसकी अध्यक्षता खेग्रामस के प्रखंड अध्यक्ष मो. इस्तिहाक ने किया जबकि संचालन खेग्रामस प्रखंड सचिव सुरेश कुमार ने किया।

मौके पर मुख्य वक्ता के रूप में मौजूद भाकपा माले के प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र मनरेगा योजना में धांधली मची है।अधिकारियों की मदद से पंचायतों में बिना योजना बोर्ड लगाए कार्य किया जाता है।वही मजदूरों को काम देने के बजाए ट्रैक्टर,जेसीबी मशीन से कार्य करवाकर फर्जी जॉब कार्ड बनाकर राशि की निकासी हो रही है।उन्होंने अविलंब मनरेगा योजना अंतर्गत संचालित सभी योजना की जांच करने, योजना बोर्ड लगाकर योजना पर कार्य कराने,मजदूरों से कार्य कराने की मांग की है।अन्यथा आंदोलन की चेतावनी दी है।इस दौरान सभा में मौजूद लोगो ने मनरेगा योजना में हो रही लूट खसोट को लेकर नारेबाजी करते हुए मनरेगा पीओ का पुतला दहन कर विरोध जताया।मौके पर रौशन कुमार,सिंधु देवी,पूनम देवी,बबिता देवी,चंदा देवी,मालती देवी,दिनेश कुमार,राम प्रवेश पासवान आदि लोग मौजूद थे।












