*#भाकपा-माले ने प्रखंड के दो पंचायतों में लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद कार्यक्रम का किया आयोजन
*#22 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस पूरे जोश-खरोश के साथ मनाया जाएगा :- अमित कुमार
पूसा।सम्वाददाता।
भाकपा-माले ने प्रखंड के बथुआ व धोबगामा पंचायत में लोकतंत्र बचाओ रैली और महाधिवेशन के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने व रोजी-रोटी और शांति- भाईचारा के लिए संघर्ष तेज करने को लोकतंत्र बचाओ जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया। जनसंवाद अभियान कार्यक्रम की अध्यक्षता बथुआ में इन्नर देवी व धोबगामा में उषा देवी ने की। संचालन भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने किया।
इस दौरान लोगों की समस्याओं को सुना गया। लोगों से सीधा संवाद और उनकी समस्याओं को सुनते हुए देश के वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों पर बातें की गयीं। इसमें 27 अप्रैल को खेग्रामस द्वारा प्रखंड मुख्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने के अलावा प्रखंड में पार्टी की मजबूत करने, पार्टी के लिए नए सदस्यों की भर्ती, 22 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने सहित अन्य विषयों पर चर्चा की गई।

संबोधित करते हुए भाकपा-माले प्रखंड सचिव अमित कुमार ने कहा कि गरीब-मजदूर-किसान कमरतोड़ मंहगाई से परेशान हैं। सरकार गरीबी उन्मूलन के लिए कोई खास कदम नहीं उठा रही है। जिससे देश में गरीबी दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। इसके लिए केन्द्र सरकार जिम्मेवार है। मौके पर अमृता देवी, सेवक पासवान, सीता देवी, रेश्मा देवी, सुशीला देवी, ज्योति देवी,अनिता देवी, सुदामा देवी, सरयुग पासवान, बिजली ठाकुर, विजय पासवान,
रेणु देवी ,राजदेव राय, देवचंद पौद्दार, प्रेमलाल राय, जीवछी देवी, रिंकु देवी, महेंद्र दास, गीता देवी, रेणु देवी, उषा देवी,वामकला देवी, जनक दास आदि मौजूद थे।












