Advertisement

पूर्व मंत्री ने जेडीयू छोड़ कांग्रेस का दामन थामा, कल प्रियंका गांधी की रैली में समर्थकों संग होंगे शामिल

-पूर्व मंत्री ने जेडीयू छोड़ कांग्रेस का दामन थामा, कल प्रियंका गांधी की रैली में समर्थकों संग होंगे शामिल

मोतिहारी , राजन द्विवेदी।

बिहार के पूर्व राज्यमंत्री और जेडीयू के पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम बिहारी प्रसाद ने जेडीयू से इस्तीफा देकर कांग्रेस का दामन थाम लिया है। कांग्रेस में शामिल होने के बाद उन्होंने आदापुर प्रखंड के भेड़िहारी गांव में अपने समर्थकों की बैठक बुलाई। बैठक में हजारों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। श्याम बिहारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें जनता का स्नेह हमेशा मिलता रहा है। उन्होंने कम समय में बैठक बुलाने के लिए क्षमा मांगा।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस में उनके शामिल होने से रक्सौल विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में बदलाव आएगा। श्री प्रसाद ने कार्यकर्ताओं से 26 सितंबर को मोतीहारी में होने वाली प्रियंका गांधी की रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। कांग्रेस में उनके शामिल होने से रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं।अगर उन्हें कांग्रेस से टिकट मिलता है, तो आने वाले चुनाव में रक्सौल में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है।