-पुलिस छापेमारी में भारी मात्रा हथियार और गोली बरामद, छह गिरफ्तार
मोतिहारी, राजन द्विवेदी।
बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष संपन्न कराने को लेकर मोतिहारी एसपी स्वर्ण प्रभात के नेतृत्व में लगातार पुलिसिंग में जुटी है। इसी क्रम में पुलिस टीम ने कल बुधवार की रात पूरे जिले भर में अवैध हथियारों के विरुद्ध छापामारी चलाया। इस दौरान मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए आधा दर्जन से अधिक हथियार, सैकड़ो गोलियाँ बरामद की। इस क्रम में 6 अपराधी भी गिरफ्तार किए गए हैं। वहीं एक चार पहिया वाहन सफारी जब्त किया गया।

बताया जाता है कि छापेमारी नगर से लेकर चिरैया ढाका कुंडवाचैनपुर तक चली। जिसमें ढाका एसडीपीओ, साइबर डीएसपी, सदर डीएसपी सहित आठ थानों कि पुलिस अभियान में शामिल रहे। पुलिस ऑपरेशन के बारे में एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया गिरफ्तार किए गए अपराधियों का पुराना अपराधीक इतिहास रहा है। यह कार्रवाई जिले में अपराध के खात्मे के साथ साथ विधानसभा चुनाव को भयमुक्त, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके संपन्न कराने के लिए भी किया जा रहा है।












