Advertisement

पुण्यतिथि पर सेमिनार का किया आयोजन

चंपारण की खबर::

– जनवादी महिला समिति ने कैप्टन लक्ष्मी सहगल की पुण्यतिथि पर सेमिनार का किया आयोजन

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति पूर्वी चंपारण जिला कमेटी के द्वारा चांदमारी स्थित पार्टी कार्यालय में महान स्वतंत्रता सेनानी कैप्टन लक्ष्मी सहगल का पुण्य तिथि मनाया गया ।कार्यक्रम का शुरुआत कैप्टन सहगल की तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनकी याद में 1 मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।तत्पश्चात महिला समिति के जिला अध्यक्ष निर्मला चांदनी की अध्यक्षता में “आज के परिस्थिति में लक्ष्मी सहगल के प्रासंगिकता” पर सेमिनार आयोजित हुआ। सेमिनार को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सतेंद्र कुमार मिश्र ने कैप्टन सहगल के चरित्र का चित्रण किया। साथ ही तमाम समस्याओं पर महिलाओं को ध्यान देते हुए एकजुट संघर्ष करने का मान करते हुए यह वादा किया कि जहां महिलाओं को जो भी आवश्यकता होगी हम उनके साथ कदमताल मिलाकर नेतृत्व कारी भूमिका निभाने का कार्य करेंगे।

उन्होंने मणिपुर के घटना पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मणिपुर के वीरोंन सिंह सरकार को बर्खास्त करने का मांग राष्ट्रपति से किया ।सेमिनार को संबोधित करते हुए वरिष्ठ महिला नेत्री वीणा सिंह ने महिलाओं से महिला उत्पीड़न एवं घरेलू हिंसा पर रोक लगाने के लिए अगले कतार में आने का आह्वान किया। सेमिनार को पुष्पा त्रिवेदी, मीरा देवी, रंभा देवी ,लालमति देवी, पुनीता कुमारी ,आशा देवी, नीतू सिंह, गीता देवी एवं अनीता देवी ने संबोधित किया। धन्यवाद ज्ञापन नौजवान सभा के वरिष्ठ नेता मनीष मंडल ने की। उन्होंने महिलाओं को समाज के पिलर का दर्जा देते हुए महिला सशक्तिकरण को आगे बढ़ाने में सहयोग का घोषणा किया।