Advertisement

पीएम 20 को करेंगे पाटलिपुत्र- गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

-पीएम 20 को करेंगे पाटलिपुत्र- गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारंभ

मोतिहारी / राजन द्विवेदी।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 20 जून यानी शुक्रवार को पाटलिपुत्र गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन का शुभारम्भ करेंगे। जिसके लिए मोतिहारी रेलवे स्टेशन परिसर में अपराह्न दो बजे ट्रेन के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में समस्तीपुर रेल मंडल पदाधिकारी ने बताया है कि प्रधानमंत्री जी का 20 जून 2025 को सिवान में आगमन कार्यक्रम है। उसी दौरान विभिन्न परियोजनाओं, रेलगाडियों का विडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से लोकार्पण व शुभारम्भ किया जाना प्रस्तावित है।

इस दौरान पाटलिपुत्र गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस गाडी के परिचालन का भी शुभारम्भ होना है। उ‌द्घाटन के दिन यह वंदे भारत दिन के 15.20 बजे बापूधाम मोतिहारी स्टेशन पहुंचेगी।
इस अवसर पर स्थानीय स्तर पर भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। जिसमें स्थानीय सांसद राधामोहन सिंह, स्थानीय विधायक एवं अन्य गणमान्य अतिथियों की उपस्थिती रहेगी।