-पारू में ‘प्रवेश से प्रगति तक’ कार्यक्रम, मेधावी छात्रों को किया गया सम्मानित
मुजफ्फरपुर/पारू। दीपक। जिले के पारू प्रखंड स्थित प्राथमिक विद्यालय पारू बाबू टोला में “प्रवेश से प्रगति तक, विद्यालय और अभिभावक साथ-साथ” कार्यक्रम सह वार्षिक परीक्षाफल घोषणा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा में अभिभावकों की भागीदारी को मजबूत करना और बच्चों को प्रोत्साहित करना रहा।
कार्यक्रम का संचालन प्रधान शिक्षक राजीव रंजन ने किया।

इस दौरान वर्ग 1 से 5 तक के सभी वर्गों में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को मेडल एवं पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। बच्चों के चेहरों पर खुशी साफ झलक रही थी।
कार्यक्रम की शुरुआत स्वागत गीत से हुई, जिसे वरीय शिक्षिका रेखा देवी ने प्रस्तुत किया। इस अवसर पर शिक्षिका शिल्पा कुमारी, शिक्षक सीतेश कुमार, निरंजन कुमार एवं धीरज कुमार ने भी बच्चों को पुरस्कार प्रदान करते हुए उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
समारोह में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं अभिभावक उपस्थित रहे। सभी शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कार्यक्रम का समापन किया।











