Advertisement

पहले देश है फिर जाति, धर्म और मजहब : उप महापौर

चंपारण की खबर::
– पहले देश है फिर जाति, धर्म और मजहब : उप महापौर

मोतिहारी/ राजन द्विवेदी।

हिन्दुस्तान के रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दूंगा का संकल्प लेने वाले दानवीर भामाशाह की जयंती आज भामाशाह चौक, हेनरी बाजार में मनाई गई। जयंती समारोह की अध्यक्षता डॉ लाल बाबू प्रसाद ने की तथा संचालन भाजपा नगर अध्यक्ष राजेश कुमार ने किया। जयंती समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश अस्थाना ने कहा कि भामाशाह प्रखर राष्ट्रवाद के प्रतीक थे। महाराणा प्रताप को बुरे समय मे सहयोग कर उन्होंने भारत मे राष्ट्रीयता और राष्ट्रवाद को जीवंत रखा इससे भारत आज दुनिया मे सिरमौर बना हुआ है। पीपरा विधायक श्यामबाबू यादव ने कहा कि महाराणा प्रताप और भामाशाह की जोड़ी ने भारत के स्वाभिमान को एक नई ऊंचाई दी। दर-दर भटक रहे महाराणा प्रताप को नई जीवन ही नही दी बल्कि देश को एक नई दिशा भी दी। सचीन्द्र सिंह, पूर्व विधायक कल्याणपुर ने कहा कि भामाशाह के आदर्शों एवं संकल्पों को सही मायने में नरेंद्र मोदी जमीन पर उतार रहे हैं। जहां भामाशाह ने महाराणा प्रताप एवं उनकी सेना के रशद एवं भोजन की व्यवस्था महीनों तक कि वही नरेंद मोदी जी कोरोना के बाद लगभग तीन वर्षों से अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त भोजन करा रहे हैं। उपमहापौर डॉ लाल बाबू प्रसाद ने कहा कि सबसे पहले देश है फिर जाति, धर्म और मजहब। राष्ट्रगौरव दानवीर भामाशाह ने भारत की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिए।

आप प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी,सांसद सह पूर्व कृषि मंत्री राधामोहन सिंह और विधायक सह पूर्व मंत्री प्रमोद कुमार न्याय के साथ तेज विकास करके भामाशाह के सपनो को पूरा कर रही है। तैलिक साहू सभा के जिलाध्यक्ष जवाहर लाल साह ने स्पष्ट कहा कि तेली समाज देश के लिए जीता है और देश के लिए मरता है। 2024 लोकसभा चुनाव एवम 2025 विधानसभा चुनाव में तेली समाज देश एवम प्रदेश में विकास के लिए नरेंद्र मोदी जी के हाथों को मजबूत करेगा। जयंती समारोह में धनराज प्रसाद, विजय कुमार, शिवपूजन प्रसाद, शार्मेन्द्र प्रसाद, कृष्णा राजगढ़िया, धीरज जायसवाल, चेतन कुमार ,दोनो वार्ड आयुक्त,सूर्यनारायण प्रसाद,गुलरेज शहजाद,मोहन प्रसाद,किशोर कुमार,अनिल कुमारअशोक कुमार,रामेश्वर प्रसाद, इंजीनियर ललन प्रसाद , जीतेन्द्र कुमार, संजय प्रसाद,अशोक प्रसाद, रामनाथ प्रसाद मौजूद थे।