Advertisement

पटसारा में जदयू विधायक कोमल सिंह का भव्य नागरिक अभिनंदन, जेसीबी से पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

-पटसारा में जदयू विधायक कोमल सिंह का भव्य नागरिक अभिनंदन, जेसीबी से पुष्प वर्षा कर हुआ स्वागत

मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक कुमार तिवारी।

प्रखंड के पटसारा दुर्गा मंदिर परिसर में शनिवार को एनडीए समर्थित जदयू विधायक कोमल सिंह का भव्य सम्मान समारोह सह नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि पटसारा चौक से लेकर कार्यक्रम स्थल तक करीब 1 किलोमीटर के रोड शो में बैंड-बाजे, डीजे साउंड सिस्टम और जेसीबी से पुष्प वर्षा कर विधायक का स्वागत किया गया। जयकारों और उत्साह के बीच विधायक कोमल सिंह कार्यक्रम स्थल पहुंचीं, जहां उन्हें अंग-वस्त्र, फूलमाला एवं सामूहिक मालाओं से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनकी कार्यशैली, जनसमर्पण, भविष्य की आकांक्षाओं और क्षेत्र में विकास की संभावनाओं का जिक्र करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

विधायक कोमल सिंह का संबोधन:

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक कोमल सिंह ने कहा कि पटना विधानसभा में वे गायघाट क्षेत्र की जनता का प्रतिनिधित्व करती हैं, लेकिन क्षेत्र में उन्हें बहन-बेटी के रूप में पुकारा जाना ही उनके लिए सबसे बड़ा सम्मान है।
उन्होंने कहा—

हर घर में खुशहाली और लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाना ही मेरा लक्ष्य है।

गायघाट, बन्दरा और कटरा प्रखंडों को भ्रष्टाचार मुक्त और विकसित क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता है।

हर पंचायत, गांव और कस्बे की समस्याओं के समाधान के लिए वे कृतसंकल्पित हैं।


कार्यक्रम का संचालन व उपस्थिति:

इस कार्यक्रम का संचालन शशि भूषण ठाकुर ने किया, अध्यक्षता जिला पार्षद 49 फनीष कुमार चुन्नू ने की तथा धन्यवाद ज्ञापन पटसारा पैक्स अध्यक्ष रंजीत ठाकुर ने किया।स्कूली बच्चियों ने स्वागत गान प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में बन्दरा 48 के जिला पार्षद रामानंद ओझा उर्फ मुकेश ओझा, कटरा के जिला पार्षद राजीव कुमार, गायघाट के लदौर मुखिया रणजीत सिंह, जारंग मुखिया राजीव कुमार, जदयू प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुशवाहा, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, लोजपा प्रखंड अध्यक्ष अभिराम ठाकुर,रूपेश कुमार सहित विभिन्न दलों के नेताओं आदि ने संबोधित किया। सभी ने एनडीए सरकार और विधायक कोमल सिंह के नेतृत्व में बेहतर क्षेत्रीय विकास का भरोसा जताया।

कार्यक्रम में जदयू, भाजपा, लोजपा के पंचायत, प्रखंड एवं जिला स्तरीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता, पंचायती राज प्रतिनिधि, ग्रामीण, सामाजिक संगठनों के सदस्य,महिला-पुरुष समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।

प्रखण्ड में समीक्षा बैठक:

इससे पहले बन्दरा प्रखण्ड मुख्यालय में विधायक ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।जिसमें भ्रष्टाचार मुक्त कार्यशैली पर जोर देते हुए कहा कि क्षेत्र के हर जरूरत मंद गरीब-अमीर नागरिक एवं जनप्रतिनिधि का सम्मान पूर्वक कार्य निपटारे की आदत डाल लें।अनसुनी या लापरवाही की स्थिति में सीधा मंत्रालय में कॉल कर सम्बंध अधिकारियों पर सीधी कार्यवाई कराई जाएगी।