Advertisement

पटना में 12 जून की विपक्षी एकता की होने वाली बैठक से पहले ही फूट की आशंका

-पटना में 12 जून की विपक्षी एकता की होने वाली बैठक से पहले ही फूट की आशंका, अभी तक इस बड़ी पार्टी का समर्थन हासिल नहीं

सम्वाददाता। पटना।

पटना में आगामी 12 जून को होनेवाली विपक्षी एकता की महाबैठक की तारीखें जैसे-जैसे नजदीक आ रही है, यह चर्चा शुरू हो गई है कि नीतीश कुमार की बैठक में देश के कौन कौन से दिग्गज नेता शामिल होंगे। जहां कांग्रेस की तरफ से राहुल गांधी और पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के इस बैठक में शामिल होने को संशय गहराया हुआ है। वहीं अब आम आदमी पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल को लेकर भी कहा जा रहा है कि बैठक से किनारा कर सकते हैं। जिस तरह से बड़े नेताओं के बैठक से दूरी बढ़ रही है, उसे विपक्षी एकता में टूट की बात कही जा रही है।

दरअसल, कांग्रेस और आप के रिश्ते कभी अच्छे नहीं रहे। खुद केजरीवाल कांग्रेस की मौजूदगी में किसी बैठक में शामिल नहीं होना चाहते। सोनिया गांधी और राहुल गांधी को लेकर केजरीवाल अक्सर मुखर रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस भी अरविंद केजरीवाल को लेकर बहुत कंफर्टेबल नहीं है। विपक्षी एकता की बैठक में शामिल होने के लिए अरविंद केजरीवाल की ओर से अब तक समर्थन भी नहीं मिला है।

कांग्रेस दिल्ली और पंजाब को लेकर राजनीतिक रूप से काफी इमोशनल रही है। दिल्ली विधानसभा चुनाव में हो या पंजाब…दोनों ही जगहों पर AAP ने कांग्रेस को सत्ता से बेदखल कर दिया है। ऐसे में कांग्रेस केजरीवाल को अपना बड़ा राजनीतिक दुश्मन मानती है। पार्टी किसी भी हाल में दिल्ली सीएम के साथ समझौता करने को तैयार नहीं है।

हालांकि, बिहार कांग्रेस प्रदेश के प्रवक्ता असित नाथ तिवारी का कहना हैं कि राष्ट्रीय स्तर पर भाजपा को सत्ता से हटाने के लिए जो लोग साथ आएंगे उन्हें विपक्षी एकता का साथ ही माना जाएगा। जो लोग साथ नहीं आएंगे। वह अप्रत्यक्ष रूप से या प्रत्यक्ष रूप से भाजपा का समर्थन करने वाले कहे जाएंगे।

असित नाथ तिवारी ने अरविंद केजरीवाल का नाम लिए बिना कहा कि अभी देश में भाजपा को हटाने की मुहिम तेज करनी चाहिए, लेकिन जो लोग इसमें साथ नहीं हैं। वह उनकी मदद कर रहे हैं। उन्हें फायदा पहुंचा रहे हैं।

इधर, आम आदमी पार्टी के बिहार प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश कहते हैं कि कांग्रेस इसलिए नाराज है। क्योंकि AAP ने उनसे दिल्ली और पंजाब की सरकार छीन ली है। कांग्रेस जो स्थिति बना रही है। इससे संभावना कम है कि अरविंद केजरीवाल पटना आएंगे।

हालांकि, विपक्षी एकता समय की मांग है। बबलू प्रकाश ने कहा कि AAP का गठबंधन जनता के साथ है। कांग्रेस अगर अपनी जीत पर अड़ी रही तो आगे स्थिति देखी जाएगी।

AAP प्रवक्ता ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल का तेजस्वी और नीतीश से बेहतर संबंध रहे हैं, लेकिन कांग्रेस का कर्नाटक चुनाव जीतने के बाद बदल गई है। बिहार में उनकी स्थिति बेहतर नहीं है। आरजेडी ने विधानसभा चुनाव में उन्हें ज्यादा सीट देकर गलती की थी।

उन्हें कम सीट दिया जाता तो आज बिहार में आरजेडी की पूर्ण बहुमत की सरकार होती। आम आदमी पार्टी राष्ट्रीय पार्टी है। मुद्दों की बात करती है, लेकिन कांग्रेस और भाजपा सिर्फ बड़ी-बड़ी बातें करते हैं। जमीनी स्तर पर कुछ नहीं करते हैं।