मौसम: पछिया हवा के बीच तापमान में होगी वृद्धि
समस्तीपुर। डॉ राजेंद्र प्रसाद केंद्रीय कृषि विश्वविद्यालय पूसा एवं भारत मौसम विज्ञान विभाग की सहयोग से जारी आगामी 5 फरवरी तक के मौसम पूर्वानुमान में बताया गया है कि इस दौरान अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान में वृद्धि हो सकती है। इस दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है । आसमान भी पूरी तरह से साफ रहेगा ।

मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर ए सत्तार ने बताया कि पूर्वानुमान की अवधि में आगामी दो दिनों तक सुबह में मध्यम कुहासा देखा जा सकता है । इस दौरान अधिकतम तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक इस अवधि में धीमी गति से पछिया हवा चलने की संभावना है।













