Advertisement

पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

-पं. दीनदयाल उपाध्याय जयंती पर सेवा पखवाड़ा को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस के अवसर पर जिला भाजपा महिला मोर्चा ने सेवा पखवाड़ा के तहत एक विशाल निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा नीता शर्मा, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा संगीता सिंह चित्रांश, जिला उपाध्यक्ष मीना मिश्रा, महामंत्री महिला मोर्चा उषा गुप्ता एवं पूजा सिंह, इलाइची देवी तथा नीता सिंहा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।


मरीजों की जांच और उपचार का कार्य वरदान हॉस्पिटल, मोतिहारी के डॉ. धीरज शर्मा (नवजात एवं शिशु रोग विशेषज्ञ) एवं डॉ० चाँदनी सिंह (स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ) ने किया। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम भी लगातार सक्रिय रही और प्रत्येक मरीज की देखभाल में तत्पर रही। महिला मोर्चा की ओर से यह संदेश दिया गया कि “समाज की सेवा ही भाजपा का संकल्प है और सेवा पखवाड़ा इसी कड़ी का एक महत्त्वपूर्ण हिस्सा है।