Advertisement

नेपाल: नव वर्ष के अवसर पर जनकपुरधाम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी

-नव वर्ष के अवसर पर जनकपुरधाम में पर्यटकों की भीड़ उमड़ी

जनकपुरधाम /मिश्री लाल मधुकर।

 

नव बर्ष के अवसर पर पहली जनवरी को जनकपुरधाम में नेपाल तथा भारत के पर्यटकों भीड़ उमड़ पड़ी थी। सुवह से ही जानकी मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ थी। लोग सपरिवार पूजा के लिए आये थे।

जनकपुरधाम के नोचा पोखर, जनकपुर हवाईअड्डा के क्षेत्र, निर्माणाधीन मणिपाल अस्पताल के मैदान सहित जिले के कमला गोदारा में बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने का आनंद लिए। भारत के संसद आजतक के रिपोर्टर गोपाल सिंह की टीम भी जानकी मंदिर तथा नोचा पोखर का रिपोर्टिंग में व्यस्त थे। कोरोना के दो साल के बाद ऐसी भीड़ जनकपुरधाम में पहली बार देखा गया। इण्डियन चार पहिया वाहन के कारण पूरा जनकपुरधाम अस्त व्यस्त हो गया था। डीजे पर युवको का डांस का एक अलग नजारा था।