-एमाले नेता की पहल पर सड़क निर्माण शुरू
जनकपुरधाम/मिश्रीलाल मधुकर।
एमाले के युवा नेता तथा जनकनंदिनी गांवपालिका से मेयर के प्रत्याशी रह चुके मनोज कुमार साह के बिशेष पहल पर भौतिक पूर्वाधार मंत्रालय के द्वारा 25लाख उपलब्ध कराने से शुक्रवार से जनकनंदिनी गांवपालिका वार्ड 4में शहीद राम किशोर साह की प्रतिमा से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक 115मीटर तक पीसीसी पक्कीढलाई शुरू की गयी है।

कच्ची सड़क होने से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक जाने में बरसात महीना में लोगोकोकाफी दिक्कत होता था।इसके निर्माण होने से लक्ष्मी नारायण मंदिर तक जाने में अव कठिनाई नहीं होगी। सड़क निर्माण में राम पुकार साह, राकेश राउत,गंगा राम दास, राकेश गुप्ता, कपिल राई का सहयोग रहा।












