Advertisement

नीतीश कुमार ने अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

–नीतीश कुमार ने अंडर-19 वर्ल्ड कप विजेता वैभव सूर्यवंशी को 50 लाख का चेक देकर किया सम्मानित

पटना, 22 फरवरी 2026।दीपक।
नीतीश कुमार ने 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम के सदस्य और बिहार के प्रतिभाशाली क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए 50 लाख रुपये का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि भारत की ऐतिहासिक जीत में वैभव की महत्वपूर्ण भूमिका रही है और उन्होंने अपनी मेहनत व प्रतिभा से बिहार को गौरवान्वित किया है। उन्होंने कहा कि वैभव भारतीय क्रिकेट की नई उम्मीद बनकर उभरे हैं और भविष्य में देश के लिए नया कीर्तिमान स्थापित करेंगे।


मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार खिलाड़ियों के लिए आधुनिक और विश्वस्तरीय खेल इंफ्रास्ट्रक्चर विकसित कर रही है तथा उन्हें हरसंभव सुविधा और प्रोत्साहन दिया जा रहा है। उन्होंने वैभव से लगातार बेहतर प्रदर्शन करते हुए राज्य और देश का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर सम्राट चौधरी, विजय कुमार चौधरी, श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के अधिकारीगण, बिहार क्रिकेट एसोसिएशन के प्रतिनिधि, वैभव सूर्यवंशी के परिजन एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी ने युवा खिलाड़ी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे बिहार के लिए गर्व का क्षण बताया।