Advertisement

नीतीश कुमार का पुनः जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना समय की मांग : विजय विकास

-नीतीश कुमार का पुनः जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनना समय की मांग : विजय विकास

शिवहर/ प्रतिनिधि।

जनता दल यूनाइटेड के शिवहर जिले का मुख्य जिला प्रवक्ता विजय विकास में दल के सर्वमान्य नेता नीतीश कुमार के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद पर निर्विवाद निर्वाचित होने पर अपार हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई दी है। कहा की जनता दल यूनाइटेड एक अनुशासित दल है जहां कार्यकर्ताओं भावनाओ का सम्मान करते हुए स्वयं नीतीश कुमार ने पुनः एक बार जनता दल यूनाइटेड का कमान अपने हाथों में लेकर कारकर्ताओं की मांग को स्वीकार किया।

विजय विकास ने कहा की नेता एक है, उनकी नियत नेक है, उनकी नीति निर्विवाद है और उनकी नियति हमेशा सर्वधर्म समभाव , सतत विकास और रोजगारनोमुख प्रगतिशील बिहार का रहा है। उन्होंने कहा है कि नीतीश जी को पुनः राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर अब दल के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेवारी और उचित मान सम्मान मिलने का वक्त आ गया है। मुख्य प्रवक्ता ने उनके स्वास्थ एवं दीर्घयुता की कामना की है।