-निर्भीक एवं निष्पक्ष मतदान को लेकर हत्था पुलिस ने किया फ्लैग मार्च
बन्दरा।दीपक।
आगामी विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से शुक्रवार की शाम हत्था थाना पुलिस ने सशस्त्र सैन्य पुलिस बलों के साथ क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों एवं उनके पहुंच मार्गों पर फ्लैग मार्च निकाला।

फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से शांति, सौहार्द और भयमुक्त वातावरण में मतदान करने की अपील की। थानाध्यक्ष लोकेश कुमार चौधरी एवं दारोगा चितरंजन ने बताया कि इस दौरान बूथों का सत्यापन किया गया तथा असामाजिक तत्वों एवं अवांछित गतिविधियों पर निगरानी अभियान भी चलाया गया।
पुलिस ने स्पष्ट किया कि किसी भी तरह की गड़बड़ी या अराजकता फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से मतदाताओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।













