जाहिद अजमेरी खरगोन (मध्य प्रदेश)।
खरगोन जिले के बडवाह जनपद के ग्राम आली खुर्द में ओंकारेश्वर परियोजना की बाईं तट नहर के सायफन के ओवरफ्लो होने से नहर का पानी करीब सौ एकड़ कृषि भूमि में भराने से कपास की लगी फसल तबाह हो गई है।
खेतों में लबालब भरा पानी होने से पीड़ित किसानों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।

पीड़ित किसान अनोकचंद मुकाती और हुकुमचंद मुकाती ने बताया कि शनिवार को प्रातः विधायक सचिन बिरला के डुडगांव स्थित आवास पर पहुंचकर समस्या से अवगत कराया गया।
और खेतों में पानी भरने के कारण बर्बाद फसलों की समस्या बताकर सायफन की ऊँचाई बढ़ाने की मांग की है।
विधायक श्री बिरला ने तत्काल एनवीडीए और प्रशासनिक अधिकारियों को पीड़ित कृषकों के खेतों का दौरा कर समस्या के निदान के निर्देश दिए।










इस दौरान नहर संस्था अध्यक्ष रेवाराम पटेल, चेतराम फिफरखेड़िया, प्रेमलाल भटान्या, महेश मुकाती सहित बड़ी संख्या में किसान मौजूद थे।













