-नव संकल्प महा सभा को लेकर लोजपा (आर) कार्यकर्ताओं का जनसंपर्क अभियान तेज
राजापाकर/संजय श्रीवास्तव।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरपुर के एमआईटी इंजीनियरिंग कॉलेज में आगामी 4 सितंबर को आयोजित होने वाले नव संकल्प महा सभा कार्यक्रम की तैयारी को लेकर राजापाकर प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों और गाँवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।

लोजपा (आर) प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ताओं ने बेरई, रामपुर रत्नाकर, मीरपुर पतार, नारायणपुर बुजुर्ग, राजापाकर उत्तरी, राजापाकर दक्षिणी, भलुई, बखरी बड़ाई, बाकरपुर, बरियारपुर, जाफरपटाठ सहित कई पंचायतों का सघन दौरा किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को महासभा में भारी संख्या में शामिल होने का निमंत्रण दिया।
जनसंपर्क अभियान में लोजपा (आर) अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष पंकज शाह, प्रखंड अध्यक्ष मुकेश पटेल, विनोद पासवान, रविंद्र भगत, विजय कुमार, नथुनी पासवान, मोहित शाह, अक्षय कुमार, राजेश रंजन, दरोगा पासवान, संजय पासवान, कमलेश पासवान, लक्ष्मण पासवान समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल रहे।












