-विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन
सम्वाददाता। पटना।
—————————————
बिहार राज्य अन्तर्गत पटना जिले के धनरूआ प्रखण्ड में मोरियावाँ पंचायत अंतर्गत उच्च माध्यमिक +२ विद्यालय साईं के प्रभारी प्रधानाध्यापिका रंजना कुमारी के सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय परिसर में विद्यालय परिवार द्वारा विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह आदि ने संयुक्त रुप से किया। इसके बाद विद्यालय परिवार द्वारा अतिथियों का स्वागत धार्मिक बुक एवं चादर देकर किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने सेवानिवृत्त शिक्षिका रंजना कुमारी को माला व उपहार देकर सम्मानित किया।

मौके पर प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नवल किशोर सिंह ने कहा कि सरकारी सेवा में यह क्षण बड़ा ही दुखदायी होता है। खास कर शिक्षण कार्य का एक विशेष योगदान होता है, जिसमें हम कुम्हार की तरह बच्चों की प्रतिभा को निखारते हैं। उनसे हमारा जुड़ाव हो जाता है। हर सरकारी कर्मी के जीवन में यह क्षण आता है। मौके पर उपस्थित वक्ताओं व ग्रामीणों ने भावुक अंदाज में अपनी-अपनी बात रखी। वहीं सहयोगी शिक्षकों ने साथ बिताए क्षणों भावुक अंदाज में याद किया। इस अवसर पर आदर्श संकुल संसाधन केन्द्र साईं के समन्वयक अरविंद कुमार सहित दर्जनों शिक्षक व शिक्षिका प्रदीप कुमार ,उषा कुमारी,गूंजा कुमारी, मनीष नाथ,राकेश कुमार,सोनी कुमारी, रिंकी कुमारी,दीपा कुमारी सिन्हा,तरन्नुम आरा,नीलम कुमार,अलाउद्दीन खान,मुकेश कुमार शाही,मुकेश कुमार,बबिता देवी, रामाशंकर राम,लालबच्चन राम,दिनेश कुमार, शरदेंदु मिश्र एवं ग्रामीण मौजूद थे।













