-दीपावली और चुनावी हलचल में मुजफ्फरपुर जाम से बेहाल, माड़ीपुर पुल पर वाहनों की लंबी कतारें
मुजफ्फरपुर। संवाददाता।
दीपावली पर्व और विधानसभा चुनावी नामांकन की हलचल के बीच बुधवार को शहरवासियों को भारी ट्रैफिक जाम से जूझना पड़ा। माड़ीपुर पुल सहित शहर के कई प्रमुख इलाकों में वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
सुबह से ही माड़ीपुर, कल्याणी चौक, जीरोमाइल, अहियापुर, अखाड़ाघाट, ब्रह्मपुरा समेत विभिन्न क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनी रही। शहर के भीतर घंटों तक यातायात ठप रहा, जिससे आमजन, स्कूली बच्चे और कार्यालय जाने वाले लोग परेशान रहे।

पुलिस प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की कोशिश की गई, लेकिन बढ़ती भीड़ और त्योहार के खरीदारी के कारण हालात नियंत्रण में नहीं आ सके। स्थानीय लोगों ने नगर निगम और ट्रैफिक विभाग से जाम की स्थायी व्यवस्था करने की मांग की है।
#मुजफ्फरपुरजाम #माड़ीपुरपुल #दीपावलीभीड़ #चुनावीहलचल #ट्रैफिकप्रबंधन












