Advertisement

दिल्ली इलाज कराने गया सकरी का वृद्ध अस्पताल से गायब

-दिल्ली इलाज कराने गया वृद्ध अस्पताल से गायब

बन्दरा। दीपक।

हत्था ओपी क्षेत्र के सकरी मन गांव निवासी रामनरेश ठाकुर(73) दिल्ली में इलाज के दौरान अस्पताल से गायब हो गया। बताया जाता है इस संबंध में उसकी बहू प्रियंका ने दिल्ली में शाहदरा पुलिस से मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई हैं।जिसमें बताया गया है कि शाहदरा में एक अस्पताल में इलाज के दौरान उसके ससुर बिना बताए कहीं चले गए।जिसकी दिमागी हालत ठीक नहीं है।जिसका कोई अता पता नहीं चल रहा है।इधर मामले को लेकर अनहोनी की आशंका से क्षेत्र के सकरी मन गांव में भी परिजनों में बेचैनी है।