-तेपरी गांव में दुर्गा मंदिर प्रांगण से भव्य कलश यात्रा, भक्तिमय माहौल में उमड़े श्रद्धालु
मुजफ्फरपुर/बंदरा। दीपक तिवारी।
प्रखण्ड के तेपरी गांव स्थित दुर्गा मंदिर प्रांगण से सोमवार की सुबह विधि-विधान के साथ भव्य कलश यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा की शुरुआत होते ही माँ दुर्गा के जयकारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।
कलश को मंदिर प्रांगण से उठाकर गाँव की मुख्य गलियों से होते हुए शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा में 151 कन्याएं शामिल थी। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन गाते और ढोल-नगाड़ों की धुन पर झूमते नजर आए। शोभायात्रा में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।

ग्रामीणों ने बताया कि इस कलश यात्रा का आयोजन गाँव में सुख-शांति, समृद्धि और मंगल की कामना के लिए किया गया है। पूरा माहौल श्रद्धा, भक्ति और उत्साह से सराबोर रहा।
यह आयोजन नवरात्रि की तैयारियों की शुभ शुरुआत मानी जा रही है।












