Advertisement

तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर हमला — “बिहार को बदनाम करने आते हैं प्रधानमंत्री, विकास गुजरात ले जाते हैं”

-तेजस्वी यादव का मोदी सरकार पर हमला — “बिहार को बदनाम करने आते हैं प्रधानमंत्री, विकास गुजरात ले जाते हैं”

पटना। दीपक कुमार तिवारी।

नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया बिहार दौरे पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि मोदी जी के भाषण में एक भी शब्द ऐसा नहीं था जो बिहार के विकास से जुड़ा हो। हर बात केवल नकारात्मकता फैलाने और बिहार की छवि को नुकसान पहुंचाने वाली थी।

तेजस्वी यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री अमित शाह, गुजरात को उद्योग और निवेश का गढ़ बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि “𝐆𝐈𝐅𝐓 सिटी, बुलेट ट्रेन, सेमीकंडक्टर फैक्ट्री, 𝐒𝐄𝐙 — सब कुछ गुजरात में है। मोदी जी के नाम पर सबसे बड़ा स्टेडियम भी वहीं बना। लेकिन बिहार को क्या मिला?”

नेता प्रतिपक्ष ने सवाल उठाया कि 11 वर्षों से डबल इंजन की सरकार होने के बावजूद बिहार को क्या लाभ मिला? उन्होंने कहा कि मोदी जी बिहार की जनता को बताएं कि इन वर्षों में उन्होंने बिहार को क्या दिया और गुजरात को क्या दिया।

तेजस्वी ने आगे कहा कि “बिहार की इतनी बड़ी जनसंख्या है कि हर दसवां भारतीय बिहारी है, फिर भी ये लोग बिहार को उसका हक नहीं देते। बिहार आते हैं तो केवल वोट मांगने, जाति-धर्म की बातें करने और लोगों को आपस में बांटने आते हैं। लेकिन रोजगार, उद्योग और विकास की बात कभी नहीं करते।”

उन्होंने कहा कि बिहार की जनता अब मोदी-शाह की “चाल, छल और चालाकी” को पहचान चुकी है और इस बार बिहार इनके झांसे में नहीं आने वाला है।

#TejashwiYadav #BiharPolitics #ModiInBihar #BiharVsGujarat #BiharKiBaat #PoliticalStatement #BiharElection2025 #TejashwiAttack #VikasKiBaatKaro #LoktantraKiAwaaz