-तीसरे दिन भी छोटे बच्चे का नहीं चला पता
-एसडीआरएफ की टीम नदी में करती रही तलाशी
-कल मिला था बड़े भाई का शव,छोटा भाई अब भी लापता
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक।
पियर थाना क्षेत्र स्थित बूढ़ी गंडक नदी में डूबे दो मासूम बच्चों में से दूसरे का शव घटना के करीब तीसरे दिन भी बरामद नहीं हुआ। तीसरे दिन शुक्रवार को भी एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्चिंग अभियान चलाती रही,लेकिन कोई सफलता नहीं मिली।
बन्दरा सीओ अंकुर राय ने बताया कि दूसरे बच्चे सचिन(6) के शव की तलाश में एसडीआरएफ की टीम ने पिलखी पुल से लेकर पड़ोसी समस्तीपुर जिले के पूसा पुल तक बूढ़ी गंडक नदी में सर्चिंग अभियान चलाया,लेकिन कहीं कोई अता पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि कल दूसरे दिन की तलाशी में सिमरा निवासी हरिश्चंद्र मेहता के बड़े पुत्र अभिराज (8 वर्ष) का शव मिला,लेकिन छोटे बेटे सचिन(6)का तीसरे दिन भी पता नहीं चल सका है।
ज्ञात हो कि हरिश्चंद्र मेहता की पत्नी नीलम देवी बुधवार को पट्टीदारों से जमिनीं विवाद के क्रम में पिलखी पुल के पास बूढ़ी गंडक नदी में छलांग लगा दी।इस दौरान मां को रोकने के दौरान उसके दोनों मासूम बच्चे भी नदी में समा गए।











