-तीसरी सोमवारी को भी खगेश्वरनाथ मंदिर में उमड़ते रहे शिवभक्त
बन्दरा। दीपक।
सावन के तीसरे सोमवार के अवसर पर क्षेत्र के अति प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ मंदिर परिसर में शिव भक्तों की भीड़ उमड़ती रही,हालांकि मलमास होने के कारण से अबकी बार पिछले सोमवारी की तुलना में पहलेजा घाट से गंगाजल लेकर आने वाले शिव भक्तों की संख्या काफी कम रही,लेकिन दिन चढ़ने के साथ ही क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से शिव भक्तों का आना दिनभर जारी रहा।

मंदिर न्यास कमिटी से जुड़े हुए शिव कुमार त्रिवेदी एवं रामकुमार त्रिवेदी ने बताया कि मलमास की वजहों से अबकी बार पहलेजा घाट से गंगाजल लाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या काफी कम रही,लेकिन सामान्य शिवभक्तों का आना जारी रहा। ज्ञात हो कि क्षेत्र के मतलूपुर में स्थापित अति प्राचीन बाबा खगेश्वर नाथ के दरबार में सावन के प्रत्येक सोमवारी के मौके पर पहलेजाघाट से गंगाजल लाने तथा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों से आने वाले शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। यहां मेला का भी आयोजन किया गया है।












