-तिरहुत प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता में 1780 खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
-मुजफ्फरपुर में रोमांचक मुकाबलों के बीच पश्चिमी चंपारण और मुजफ्फरपुर की टीमों का रहा दबदबा
———————–
मुजफ्फरपुर। दीपक।
खेल विभाग बिहार तथा बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के संयुक्त तत्वावधान में जिला प्रशासन मुजफ्फरपुर द्वारा आयोजित चार दिवसीय तिरहुत प्रमंडल स्तरीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता 2025-26 के दूसरे दिन खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित नजारत अधिकारी सौरभ कुमार तथा उप निदेशक शारीरिक शिक्षा सह जिला खेल पदाधिकारी राजेंद्र कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर प्रतियोगिताओं की शुरुआत की। दूसरे दिन प्रमंडल के छह जिलों — मुजफ्फरपुर, पूर्वी चंपारण, पश्चिमी चंपारण, सीतामढ़ी, शिवहर एवं वैशाली — से लगभग 1780 खिलाड़ियों ने भाग लिया।
आज के प्रमुख परिणाम
वॉलीबॉल प्रतियोगिता
———————-
बालिका अंडर-17 वर्ग : मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 2–0 से हराया।
बालक अंडर-17 वर्ग : पूर्वी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को 2–0 से पराजित किया।
कबड्डी प्रतियोगिता
———————–
बालक अंडर-14 वर्ग : मुजफ्फरपुर ने सीतामढ़ी को 24–11 से हराया।
बालिका अंडर-14 वर्ग : वैशाली ने पश्चिमी चंपारण को पराजित किया।
एथलेटिक्स
——————–
100 मीटर बालिका अंडर-14 : प्रथम — दीपिका कुमारी (प. चंपारण), द्वितीय — फूल कुमारी (प. चंपारण), तृतीय — सोनाली कुमारी (पू. चंपारण)।
600 मीटर बालिका अंडर-14 : प्रथम — बिंदिया कुमारी (प. चंपारण), द्वितीय — रितिका कुमारी (प. चंपारण), तृतीय — आरती कुमारी (पू. चंपारण)।
600 मीटर बालक अंडर-14 : प्रथम — नूर आलम (प. चंपारण), द्वितीय — रौशन कुमार (पू. चंपारण), तृतीय — सूरज कुमार (शिवहर)।
400 मीटर बालिका अंडर-14 : प्रथम — बिंदिया कुमारी (प. चंपारण), द्वितीय — रितिका कुमारी (प. चंपारण), तृतीय — पीहू कुमारी (पू. चंपारण)।
400 मीटर बालक अंडर-14 : प्रथम — नूर आलम (प. चंपारण), द्वितीय — रौशन कुमार (पू. चंपारण), तृतीय — आदित्य कुमार (पू. चंपारण)।
लंबी कूद (बालक अंडर-14) : प्रथम — विकास कुमार (प. चंपारण), द्वितीय — ड्रोन पांडे (पू. चंपारण), तृतीय — अमन राज (वैशाली)।
लंबी कूद (बालिका अंडर-14) : प्रथम — दीपिका कुमारी (प. चंपारण), द्वितीय — काजल कुमारी (सीतामढ़ी), तृतीय — लाडली कुमारी (वैशाली)।

ऊंची कूद (बालिका अंडर-14) : प्रथम — दीपांजलि कुमारी (पू. चंपारण), द्वितीय — अनुष्का कुमारी (प. चंपारण), तृतीय — लाडली कुमारी (वैशाली)।
ऊंची कूद (बालक अंडर-14) : प्रथम — अमन कुमार (पू. चंपारण), द्वितीय — सूरज कुमार (प. चंपारण), तृतीय — आयुष्मान सिंह (वैशाली)।
फुटबॉल
———————
बालिका अंडर-17 वर्ग : पश्चिमी चंपारण ने मुजफ्फरपुर को हराया।
बालक अंडर-17 वर्ग : पश्चिमी चंपारण विजेता एवं मोतिहारी उपविजेता रहा।
खो-खो
——————
बालक अंडर-17 वर्ग : मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 8 अंकों से पराजित किया।
बालिका अंडर-17 वर्ग : मुजफ्फरपुर ने पश्चिमी चंपारण को 4 अंकों से हराया।
टेबल टेनिस
——————-
बालिका अंडर-17 वर्ग : प्रथम — आशी राय (मुजफ्फरपुर), द्वितीय — बागिसा रानी (सीतामढ़ी), तृतीय — ओजस्वी (मुजफ्फरपुर) एवं शिवानी कुमारी (सीतामढ़ी)।
बालक अंडर-17 वर्ग : प्रथम — आदित्य रंजन (मुजफ्फरपुर), द्वितीय — अभिराज कुमार (मुजफ्फरपुर), तृतीय — आयुष्मान सर्राफ (मुजफ्फरपुर) एवं उज्ज्वल कुमार झा (सीतामढ़ी)।
बैडमिंटन
—————
बालक अंडर-17 वर्ग : प्रथम — काव्य कश्यप (मुजफ्फरपुर), द्वितीय — हर्ष कुमार (मुजफ्फरपुर), तृतीय — रहमते आलम (मुजफ्फरपुर)।
बालिका अंडर-17 वर्ग : प्रथम — अवंतिका ओझा (मुजफ्फरपुर), द्वितीय — कीर्ति कुमारी (मुजफ्फरपुर), तृतीय — माही उदायिका (सीतामढ़ी)।
बॉक्सिंग एवं भारोत्तोलन
बॉक्सिंग प्रतियोगिता में पूर्वी चंपारण ओवरऑल विजेता तथा मुजफ्फरपुर उपविजेता रहा।
भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सीतामढ़ी ने ओवरऑल विजेता का स्थान प्राप्त किया जबकि मुजफ्फरपुर उपविजेता रहा।
प्रतियोगिता के सफल संचालन में शारीरिक शिक्षा शिक्षक रामकुमार राय शर्मा, मनोज कुमार, मुकेश कुमार, समरेश कुमार, अंकुश कुमार, लाल बाबू सिंह, राजीव कुमार, मिथिलेश शर्मा, मिथिलेश कुमार सहित संघ के अनेक तकनीकी अधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।












