Advertisement

डीएम के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए टला पत्रकारों का धरना कार्यक्रम

-डीएम के आश्वासन के बाद एक सप्ताह के लिए टला पत्रकारों का धरना कार्यक्रम

-अरेराज में अनुमंडल संघ का किया गया गठन

मोतिहारी, राजन द्विवेदी।

अरेराज सोमेश्वरनाथ महोत्सव में पत्रकारों के साथ हुई बदसलुकी के विरुद्ध अनुमंडल पत्रकार संघ का एकदिवसीय धरना डीएम के आश्वासन के बाद टल गया। डीएम ने मामले की निष्पक्ष जांच कराते हुए कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा की जांच कराकर अग्रेतर कार्रवाई करेंगे। अनुमंडल पत्रकार संघ ने डीएम के आश्वासन के बाद धरना को स्थगित कर दिया। इसके बाद पत्रकारों की एक बैठक सोमेश्वर संस्कृत उच्च विद्यालय के सभागार में हुई। जिसमें अनुमंडल स्तरीय संघ का गठन किया गया है। इसमें सर्वसम्मती से विजयेन्द्र कुमार मिश्रा उर्फ भोला मिश्रा, प्रेमचंद्र पाण्डेय एवं ओमप्रकाश शास्त्री को संरक्षक बनाया गया। साथ ही आदित्य राज आनंद उर्फ जितेंद्र गिरि को अध्यक्ष, हिमांशु कुमार को सचिव एवं रुपेश तिवारी को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

वही पार्थसारथी नाथ तिवारी को मिडिया प्रभारी बनाया गया। इस दौरान अनुमंडल संघ में प्रखंड प्रतिनिधियों को भी रखा गया। जिसमें हरसिद्धि से रामबालक ठाकुर, पहाड़पुर से संतोष त्रिपाठी एवं संग्रामपुर से उमेश गिरि को चुना गया। इस अवसर पर आदित्य राज आनंद उर्फ़ जीतेन्द्र गिरि ने बताया की मामले की जानकारी डीएम को दी गई है। उन्होंने कार्रवाई का आश्वासन दिया है। आश्वासन के बाद धरना कार्यक्रम को एक सप्ताह के लिए स्थगित कर दिया गया है। उन्होंने बताया की अनुमंडल प्रशासन द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है। पत्रकारों के साथ दो दिनों तक दंडाधिकारियों एवं पुलिस कर्मियों के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है। खबर संकलन के दौरान भी व्यवधान उतपन्न की गई है। यदि एक सप्ताह के भीतर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई नहीं की जाती है तो हमलोग पुनः धरना पर बैठेंगे।