Advertisement

डायवर्सन नदी में समाया,मुन्नी घाट पर परिचालन बाधित

-डायवर्सन नदी में समाया,मुन्नी घाट पर परिचालन बाधित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक कुमार तिवारी।

बागमती नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि के बाद से लोगों की परेशानी बढ़ी है। मुन्नी-बैंगरी एवं हत्था पंचायत के निचले इलाकों में नदी का पानी खेत-खलिहानों तक फैला है। पटसारा पंचायत के निचले हिस्से में भी पानी फैल रहा है।

बताया गया कि मुन्नी घाट पर निर्माणाधीन पुल के बगल में बनी डायवर्सन नदी में समा जाने के बाद से यहां लोगों की आवाजाही पूरी तरह से ठप है। वाहनों का परिचालन बाधित है। शिक्षक नवनीत कुमार एवं अन्य ने बताया कि हत्था पंचायत क्षेत्र सहित आस-पास की कई पंचायतों के दर्जनों गांवों का सड़क संपर्क टूटा है।वाहनों का परिचालन पूरी तरह बाधित है।लोगों ने बताया कि पुल निर्माण कार्यों में देरी से भी ऐसी स्थिति बनी है।यदि बाढ़-बरसात को देखते हुए तेजी से काम होते तो शायद ऐसी स्थिति नहीं आती।

 

लेकिन निर्माण एजेंसी एवं जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से स्थिति बनी है।पहले बरसात के समय यह डायसर्सन टूटकर बिखर गया और बरसाती पानी में बह गया।फिर अबकी आयी पिछात बाढ़ में नई डायवर्सन भी बह गई है।पूरा डायवर्सन एरिया ही नदी में समा गयी है।इससे इलाके में यातायात संकट है। जिससे लोगों में नाराजगी है। लोगों को फिलहाल हत्था-चांदपुरा-सकरी-केवट्सा के रास्ते वाहनों का परिचालन करना पड़ता है।

स्थानीय ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था शुरू करने की मांग की है, ताकि आवागमन बहाल हो सके।
लोगों ने बताया कि मुन्नी घाट पर लोहे के जर्जर पुल को तोड़कर नई सीमेंटेड पुल निर्माधिन है।यदि पुराने पुल के रहते नई पुल बनाई जाती तो तत्काल आवागमन में बाधा की समस्या उतपन्न नहीं होती।लिहाजा नदी पार के स्थानीय ग्रामीण नदी तैरकर आवाजाही करने को मजबूर हैं।जिससे सदैव जानलेवा खतरा बन रह रहा है।वहीं नदी पार के बच्चों का प्राथमिक,मध्य एवं हाई स्कूल जाना भी बन्द है।