Advertisement

ट्रैफिक पोस्ट का निरीक्षण,यातायात व्यवस्था का लिया जायजा

-रोटरी क्लब की सहायता से निर्मित घुघड़ी टाड चौक पर स्तिथ ट्रैफिक पोस्ट का निरीक्षण

गया।धीरज।

यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए गया पुलिस निरंतर प्रयासरत है। इस दिशा में, खासतौर पर घुघड़ी टाड चौक को चिन्हित किया गया था। जहाँ अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न होती है। यह चौक विभिन्न दिशाओं से आने वाली सड़कों का संगम स्थल है, और विश्व प्रसिद्ध विष्णुपद मंदिर के निकटता के साथ ही बोधगया के महाबोधि मंदिर जाने का मार्ग भी यहाँ से गुजरती है, जिससे यहाँ वाहनों का भार अधिक रहता है। चुकी यहाँ ट्रैफिक पुलिस के जवानों के लिए कोई स्थायी पोस्ट नहीं थी, जिससे गर्मी और बरसात के मौसम में उन्हें काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था।

इस कमी को दूर करने एवं यातायात सुविधा बेहतर करने के लिए आज 29 मार्च वरीय पुलिस अधीक्षक, गया के द्वारा रोटरी क्लब की सहायता से निर्मित घुघड़ी टाड चौक पर स्तिथ ट्रैफिक पोस्ट का निरीक्षण किया गया है। इस पोस्ट के बनने से घुघड़ी टाड चौक पर बेहतर तरीके से यातायात को संधारित किया जा सकेगा।