-टोला स्वयंसेवक एवं तालिमी मरकज की बहाली को लेकर बन्दरा के 12 विद्यालयों में चयन समिति का हुआ गठन
बन्दरा। दीपक ।
प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में टोला स्वयंसेवक एवं तालिमी मरकज की बहाली को लेकर प्रक्रिया शुरू की गई है। इसके लिए प्रखंड के विभिन्न चयनित विद्यालयों में शनिवार को चयन समिति का गठन किया गया। बीआरसी प्रतिनिधि नीरज कुमार ने बताया की प्रखंड के 8 विद्यालयों में दलित एवं महादलित जाती के योग्य अभ्यर्थियों में से टोला स्वयंसेवक का चयन किया जाना है। वहीं प्रखंड के चार चयनित विद्यालयों में तालिमी मरकज की बहाली किया जाना है। इसके लिए इन सम्बंधित विद्यालयों में चयन समिति का गठन सरकार एवं विभाग के गाइडलाइंस के अनुसार किया गया।

उन्होंने बताया कि प्रखंड क्षेत्र के 8 विद्यालय , प्राथमिक विद्यालय करैला सहनी टोला,प्राथमिक विद्यालय मधुरापुर लखराज पश्चिमी,प्राथमिक विद्यालय पांडेय टोला तेपरी, मिड्ल स्कूल पटसारा, मिड्ल स्कूल मुन्नी बैंगरी,प्राथमिक विद्यालय कल्याणनगर,प्राथमिक विद्यालय करमैठा,मिड्ल स्कूल पिरापुर में टोला स्वयं सेवक का चयन होना है।वहीं प्रखण्ड के 4 विद्यालय मिड्ल स्कूल बरियारपुर, प्राथमिक विद्यालय हिराई हरपुर,मिड्ल स्कूल बैंगरा,उत्क्रमित मिड्ल स्कूल बड़गांव में अत्यंत पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक जाती से योग्य अभ्यर्थियों का तालीमी मरकज के लिए चयन होना है।इसके लिए 27 अगस्त से 4 सितंबर तक विद्यालय में आवेदन लिया जाना है। आपत्ति की स्थिति में बीआरसी में भी आवेदन लिए जाएंगे।चयन के लिए इन विद्यालयों में चयन समिति का गठन किया गया है।











