Advertisement

बेनीबाद में पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट व नशे में हंगामा मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

-बेनीबाद में पुलिस की कार्रवाई, आर्म्स एक्ट व नशे में हंगामा मामले में दो गिरफ्तार, भेजे गए जेल

दीपक कुमार/ गायघाट

गायघाट। बेनीबाद थाना पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। एक आरोपित को आर्म्स एक्ट के मामले में गिरफ्तार किया गया, जबकि दूसरे की गिरफ्तारी नशे की हालत में हंगामा करने के आरोप में हुई।


पुलिस ने दोनों मामलों में आरोपितों को हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की। बेनीबाद थाना प्रभारी धीरेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि दोनों को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस की लगातार कार्रवाई से क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों में शामिल लोगों के बीच हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वालों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।