Advertisement

जमीन विवाद में पिता-पुत्र घायल, पीयर थाना क्षेत्र का मामला

-जमीन विवाद में पिता-पुत्र घायल, पीयर थाना क्षेत्र का मामला

मुजफ्फरपुर/बंदरा। मंगलवार दोपहर पीयर थाना क्षेत्र के पिपरपतिया गांव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट की घटना हुई। इसमें उपेंद्र राय एवं उनके पुत्र ब्रजभान सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

पीड़ितों ने बताया कि रास्ते को लेकर पहले से विवाद चल रहा था। इसी को लेकर मंगलवार को कहासुनी के बाद विरोधी पक्ष ने मारपीट कर उन्हें जख्मी कर दिया। दोनों घायलों का इलाज बंदरा पीएचसी में कराया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलने पर पीयर थाना पुलिस मौके पर पहुँची और मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

#बंदरा #पीयरथाना #जमीनविवाद #मारपीट #घायल #मुजफ्फरपुर #BandraNews