-जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
-कुल 110 आवेदन पर हुई सुनवाई
मोतिहारी / राजन द्विवेदी।
समाहरणालय स्थित डॉ राधाकृष्णन सभागार में आयोजित कार्यक्रम जनता के दरबार में जिला प्रशासन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 110 आवेदनकर्ताओं की समस्याओं पर जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पदाधिकारी गणों ने सुनवाई की।
प्राप्त शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत राज पदाधिकारी राम जनम पासवान ने कहा कि आज जो आवेदन प्राप्त हुए हैं।

उस पर संबंधित पदाधिकारी के स्तर से करवाई कराते हुए शीघ्र ही समस्या का विधिसम्मत निदान सुनिश्चित किया जाएगा। आज भूमि विवाद, अतिक्रमण वाद, राजस्व विभाग से संबंधित अधिकांश आवेदन प्राप्त हुए जिसके शीघ्र निष्पादन हेतु संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश के साथ भेज देने का निर्देश प्रभारी पदाधिकारी जिला जन शिकायत कोषांग को दिया। आज के कार्यक्रम में डीपीआरओ के साथ अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों ने जनता दरबार में आए लोगों से मिलकर उनकी शिकायतों का समाधान किया।













