-जदयू नेता मनोज कुमार झा के छोटे भाई प्रमोद कुमार झा का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर
मुजफ्फरपुर/बन्दरा।दीपक तिवारी।
जनता दल यूनाइटेड मुजफ्फरपुर के जिला उपाध्यक्ष एवं प्रखंड कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति सदस्य मनोज कुमार झा के छोटे भाई प्रमोद कुमार झा (55 वर्ष) का निधन हो गया। वह बीते आठ-नौ दिनों से नोएडा 33A स्थित ईस्कॉन प्रकाश हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती थे। उन्हें लीवर की गंभीर समस्या थी।
स्वर्गीय झा अपने पीछे पत्नी, दो पुत्र, एक बहू और एक पोते को छोड़कर चले गए हैं। उनकी 81 वर्षीय माता भी जीवित हैं।

उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में जिला परिषद सदस्य फणीष कुमार चुन्नू, मुकेश ओझा, कोमल सिंह, चन्दन कुमार, बिमल झा, भुवनेश्वर झा, रामनरेश झा, रामलषण झा, देवेन्द्र झा, सतीश कुमार मिश्रा, मनोज कुशवाहा सहित अनेक सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता शामिल रहे।
उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में संपन्न कराया गया।












