-जजुआर थाना पुलिस की सख्त कार्रवाई, फरार अभियुक्तों पर कुर्की-जब्ती नोटिस चस्पा
मुजफ्फरपुर।
अपराध नियंत्रण को लेकर मुजफ्फरपुर जिले की जजुआर थाना पुलिस ने शुक्रवार को बड़ी कार्रवाई की है। थाना प्रभारी श्री रौशन कुमार मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने फरार अभियुक्तों के घरों पर कुर्की-जब्ती का नोटिस चस्पा किया।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई होली के दिन पुलिस पर हमले से जुड़े जजुआर थाना कांड संख्या 53/25 के तहत की गई है। उक्त मामले में शामिल 11 अभियुक्त गिरफ्तारी के भय से फरार चल रहे हैं।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अगर अभियुक्त निर्धारित समय में आत्मसमर्पण नहीं करते हैं, तो जेसीबी चलाकर संपत्ति जब्त की जाएगी। यह कार्रवाई माननीय न्यायालय के आदेश एवं वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देश के आलोक में की गई है।
थाना प्रभारी ने कहा कि यह कदम कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर सख्त नकेल कसने के उद्देश्य से उठाया गया है।
जजुआर थाना पुलिस ने यह भी दोहराया कि क्षेत्र में शांति और सुरक्षा बनाए रखना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
#जजुआर_थाना #मुजफ्फरपुर_पुलिस #अपराध_नियंत्रण #कुर्की_जब्ती #रौशन_कुमार_मिश्रा #होली_कांड #कानून_व्यवस्था #PoliceAction #Muzaffarpur












