-छात्रों ने बनाई मानव श्रृंखला — मतदान को लेकर जागरूक हुए लोग, गूंजे नारे “पहले मतदान, फिर जलपान”
राजापाकर — संजय श्रीवास्तव।
आगामी 6 नवंबर को होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर राजापाकर में मतदाता जागरूकता अभियान तेज़ हो गया है। मंगलवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजापाकर, राजकीय मध्य विद्यालय (उर्दू) तथा मध्य विद्यालय राजापाकर के छात्र-छात्राओं ने मिलकर एक भव्य मानव श्रृंखला बनाकर मतदाताओं को जागरूक किया।
मानव श्रृंखला के बाद बच्चों ने पूरे बाजार और प्रमुख चौक-चौराहों पर रैली निकालकर लोगों से मतदान की अपील की। उन्होंने हाथों में तख्तियाँ लेकर नारे लगाए —
👉 “लोकतंत्र की पहचान, चलो करें हम सब मतदान”
👉 “पहले करें मतदान, उसके बाद करें जलपान”
👉 “वोट हमारा अधिकार है, इसे न करो बेकार”
👉 “अब न चलेगा कोई बहाना, पहले वोट गिराना है! ”

छात्र-छात्राओं ने घर-घर जाकर महिलाओं और युवाओं से मतदान को लेकर संवाद किया और बताया कि हर वोट लोकतंत्र की ताकत है, इसलिए 6 नवंबर को मतदान ज़रूर करें।
अभियान के दौरान मतदाताओं को यह भी बताया गया कि मतदान केंद्र पर किसी एक पहचान पत्र (आधार कार्ड, वोटर कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस आदि) को साथ लाना अनिवार्य है। साथ ही, पहली बार वोट डालने वाले 18 वर्ष के युवाओं को भी अपने बूथ पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाध्यापक विजय कुमार, प्रभात कुमार चौधरी, केशव नारायण सिंह, अमरेश कुमार सिंह, राजकुमार रवि, प्रवीण कुमार सहित कई शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
#RajapakarNews #MatdataJagrukta #HumanChain #VoteForDemocracy #BiharElection2025 #StudentAwareness #SVEEP #VoteKaro #HarVoteZaruriHai #A2ZNewsLive #आपकीबातदीपककेसाथ











