-चुनाव को भयमुक्त , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश
गया ।धीरज।
वरीय पुलिस अधीक्षक महोदय, गया के कार्यालय में, लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर वरीय पुलिस अधीक्षक , गया की अध्यक्षता में बैठक किया गया है। इस बैठक में पुलिस अधीक्षक, औरंगाबाद, नगर पुलिस अधीक्षक, गया, अपर पुलिस अधीक्षक, गया, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान, गया जिला के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सीमावर्ती जिलों के वरीय पुलिस पदाधिकारी तथा केन्द्रीय पुलिस बल के वरीय पदाधिकारी भी शामिल हुए हैं।

वरीय पुलिस अधीक्षक गया के द्वारा इस बैठक में आपसी समन्वय स्थापित करते हुए आगामी चुनाव को भयमुक्त , निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक संपन्न कराने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।













