Advertisement

घर-घर सर्वे को लेकर आशा वर्करों की बैठक आयोजित

-घर-घर सर्वे को लेकर आशा वर्करों की बैठक आयोजित

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

बन्दरा सीएचसी में सोमवार को आशा वर्करों की विशेष बैठक बुलाई गई। जिसमें घर-घर सर्वे कार्य को लेकर आशा वर्करों को टास्क दिए गए। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर नौशाद अहमद ने बताया की गर्भवती महिलाओं एवं जीरो से 5 साल के बच्चों के सर्वे को लेकर निर्देशित किया गया। वहीं उनके कार्य क्षेत्र में बच्चों में टीकाकरण की क्या स्थिति है।किन्हें कब, कौन सी टिका लगनी है। इसकी अपडेट डाटा मांगी गई है।

वहीं ऑनलाइन फॉर्म में 30 साल तक के लोगों एवं 30 साल से ऊपर के लोगों की अलग-अलग सूची सौंपने को लेकर निर्देश दिया गया है। बैठक में सीएचसी के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी भी मौजूद थे।