Advertisement

गोरौल में अंडर-16 हॉकी टूर्नामेंट संपन्न

-गोरौल में अंडर-16 हॉकी टूर्नामेंट संपन्न

-बालिका वर्ग में के.आई.एस.सी. विजेता

मोहन कुमार सुधांशु | वैशाली

गोरौल चकव्यास हॉकी मैदान में शुक्रवार को अंडर-16 बालक/बालिका जिला स्तरीय हॉकी टूर्नामेंट का भव्य आयोजन हुआ। यह टूर्नामेंट हॉकी एसोसिएशन ऑफ बिहार एवं बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पंचायत की उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी ने किया। इस अवसर पर हॉकी एसोसिएशन ऑफ वैशाली के संयुक्त सचिव अभय कुमार ने सभी आगंतुकों का गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।

उपमुख्य पार्षद ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अनेक योजनाएं चला रही है। उन्होंने लड़कियों के लिए खेल मैदान पर शौचालय निर्माण की भी घोषणा की।

परिणाम:

बालिका वर्ग में के.आई.एस.सी. की टीम विजेता रही, जिसकी कप्तान अंजली थीं।

गोरौल की बालिका टीम उपविजेता रही।

बालक वर्ग में भी के.आई.एस.सी. विजेता, जबकि गोरौल टीम उपविजेता रही।

विजेता टीमों को उपमुख्य पार्षद धनमंती देवी, राजीव कुमार और पुष्पा कहनानी ने ट्रॉफी प्रदान की।

इस अवसर पर वैशाली हॉकी एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय कुमार, खेलो इंडिया स्माल सेंटर वैशाली के प्रशिक्षक व राष्ट्रीय खिलाड़ी शशि कुमार राणा, इंडियन आर्मी में कार्यरत मुंगेर निवासी राष्ट्रीय खिलाड़ी गौतम सिंह, सोनू कुमार, दीपक सिंह और स्थानीय अभिभावक धर्मेंद्र कुमार उपस्थित रहे।

#VaishaliNews #HockeyTournament #Under16Hockey #GirlsInSports #BiharSports #