Advertisement

गोभी का बीज लाने निकला किसान लापता

-गोभी का बीज लाने निकला किसान लापता

मुजफ्फरपुर/बन्दरा। दीपक।

पियर थाना क्षेत्र के सिमरा निवासी गोभी का बीज लाने निकला किसान राजेश महतो लापता है। इस मामले में पीड़ित के परिजनों ने पीयर थाना को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। बताया गया है कि लापता किसान पीयर थाना क्षेत्र के सिमरा गांव का है।

परिजनों ने बताया कि वह गोभी का बीज लाने के लिए निकला था जो वापस नहीं लौटा। मामले को लेकर परिजन विभिन्न आशंकाओं में परेशान है। पीयर थाना अध्यक्ष ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।