-गायघाट से कार बरामद: बोचहां लूट कांड में पुलिस की 12 घंटे में बड़ी कार्रवाई
दीपक कुमार | गायघाट (मुजफ्फरपुर)
मुजफ्फरपुर पुलिस ने एक बार फिर अपनी तत्परता और सक्रियता का परिचय देते हुए लूट की घटना में त्वरित कार्रवाई कर बड़ी सफलता हासिल की है। महज 12 घंटे के भीतर लूटी गई कार को बरामद कर लिया गया, जिससे पुलिस की कार्यशैली की सराहना हो रही है।
16 अप्रैल 2026 को बोचहां थाना क्षेत्र में कार लूट की घटना सामने आई थी। घटना के बाद बोचहां थाना कांड संख्या 110/26 दर्ज कर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के अनुश्रवण में तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (पूर्वी-01) के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
पुलिस टीम ने सघन जांच और लगातार छापेमारी करते हुए गायघाट थाना क्षेत्र के मुनि कल्याण टोला के पास सड़क किनारे से लूटी गई कार को बरामद कर लिया। इतनी कम समय में सफलता मिलने से पुलिस की कार्यकुशलता स्पष्ट होती है।

फिलहाल आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले में आगे की विधिक प्रक्रिया जारी है।
इस कार्रवाई से साफ है कि जिले में अपराधियों पर पुलिस का दबाव बढ़ रहा है और त्वरित कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, लगातार हो रही लूट की घटनाएं चिंता का विषय हैं। ऐसे में सिर्फ त्वरित कार्रवाई ही नहीं, बल्कि अपराध के मूल कारणों पर भी ठोस और स्थायी समाधान की आवश्यकता है।












