Advertisement

गायघाट में वोटर अधिकार यात्रा का जोरदार स्वागत, नेताओं की टोली पहुंची जारंग सभा स्थल

-गायघाट में वोटर अधिकार यात्रा का जोरदार स्वागत, नेताओं की टोली पहुंची जारंग सभा स्थल

मुजफ्फरपुर। वोटर अधिकार यात्रा के तहत बुधवार को इंडिया एलायंस के बड़े नेताओं का मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट प्रखंड में भव्य स्वागत किया गया। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका वाड्रा,तेजस्वी यादव,स्टॅलिन,दीपंकर भट्टाचार्य समेत सभी वरिष्ठ नेताओं के पहुंचते ही कार्यकर्ताओं और आमलोगों में भारी उत्साह देखा गया।

बरूआरी, राजा होटल, बेनीबाद, भटगामा मोड़, पिरौछा चौक और गायघाट चौक समेत सभी जगहों पर लोगों की जबरदस्त भीड़ उमड़ी रही। बागमती आंदोलन के नेता जीतेन्द्र यादव ने इस मौके पर राहुल गांधी को अपना मांगपत्र सौंपा। वहीं कार्यकर्ताओं की टीम ने बैंड-बाजे के साथ नेताओं का स्वागत कर माहौल को और अधिक उत्साहित कर दिया।

सुबह आठ बजे से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी पुलिस अधिकारियों की टीम संभाल रही थी।

करीब दोपहर बाद बड़े नेताओं का काफिला बेनीबाद केवट्सा चौक से होते हुए आगे बढ़ा और जारंग में आयोजित सभा में पहुंचा। यहां महागठबंधन समर्थकों की भारी भीड़ जुटी रही।