Advertisement

गायघाट में राजद प्रखंड डेलिगेटों की बैठक सम्पन्न, पांचू महासेठ निर्विरोध चुने गए पुनः प्रखंड अध्यक्ष

-गायघाट में राजद प्रखंड डेलिगेटों की बैठक सम्पन्न, पांचू महासेठ निर्विरोध चुने गए पुनः प्रखंड अध्यक्ष

गायघाट (मुजफ्फरपुर)। गायघाट प्रखंड मुख्यालय स्थित जननायक कर्पूरी भवन के सभागार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के प्रखंड डेलिगेटों की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी उमेश कुशवाहा ने की, जबकि संचालन सहायक निर्वाचन पदाधिकारी रामबाबू पटेल ने किया।

इस बैठक में सर्वसम्मति से निवर्तमान प्रखंड अध्यक्ष पांचू महासेठ को पुनः प्रखंड अध्यक्ष चुन लिया गया। सभी सदस्यों ने एक स्वर में उनके नाम का समर्थन किया। इसके अनुमोदन हेतु राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव तथा नेता प्रतिपक्ष आदरणीय श्री तेजस्वी यादव को अधिकृत किया गया।

बैठक में कई वरिष्ठ नेता एवं पदाधिकारी मौजूद रहे, जिनमें माननीय विधायक निरंजन राय, जिला प्रवक्ता अरविंद राय, जिला महासचिव फूलबाबू राय, सुनील कुमार राय, पूर्व प्रमुख शिव शंकर राय, प्रधान महासचिव राहुल यादव, मीडिया प्रभारी मो० रेहान शेख, नवीन कुमार पन्नीलाल राय, विकास सिंह, जयप्रकाश यादव, कुशेश्वर महतो, धर्मेंद्र यादव सहित अन्य राजद नेता शामिल थे।

बैठक के दौरान संगठन की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई।