Advertisement

गायघाट में बागमती नदी में डूबने से किशोर की मौत, SDRF टीम की प्रतीक्षा

-गायघाट में बागमती नदी में डूबने से किशोर की मौत, SDRF टीम की प्रतीक्षा

मुजफ्फरपुर/गायघाट।दीपक कुमार तिवारी।

शनिवार को जिले के गायघाट प्रखंड के जांता पंचायत के वार्ड संख्या 13 निवासी अमन कुमार (15 वर्ष) की बागमती नदी में डूबने से मौत हो गई। मृतक के पिता अमरेश राय, जो वार्ड सदस्य हैं, ने बताया कि अमन अपने चचेरे भाइयों और साथियों के साथ कुम्भरौल पुल के नीचे नदी में नहा रहा था, तभी तेज धारा में बह गया।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।घटनास्थल पर लोगों की भाड़ी भीड़ जुट गई।स्थानीय लोगों और ग्रामीण गोताखोरों ने नदी में उतरकर बच्चे की तलाश शुरू की। सूचना मिलते ही गायघाट थाना पुलिस और अंचल अधिकारी (सीओ) मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन की ओर से SDRF टीम को बुलाया गया है, जिनके पहुंचने का इंतज़ार किया जा रहा है।

ग्रामीणों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा के उपाय करने और स्नान स्थल पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।

#गायघाट #मुजफ्फरपुर #बागमती_नदी #डूबने_की_घटना #SDRF #अमन_कुमार #सावधानी_जरूरी