Advertisement

“गायघाट के जारंग बलूआहाँ सहनी टोला में ग्रामीणों का शराबबंदी अभियान

-“गायघाट के जारंग बलूआहाँ सहनी टोला में ग्रामीणों का शराबबंदी अभियान

-राजकुमार सहनी समेत कई लोगों ने किया नेतृत्व”

मुजफ्फरपुर/गायघाट।
गायघाट थाना क्षेत्र के जारंग बलूआहाँ सहनी टोला में आज ग्रामीणों ने शराबबंदी को सफल बनाने के लिए सघन अभियान चलाया। इस अभियान का नेतृत्व राजकुमार सहनी, सूकन सहनी और विंदेश्वर सहनी ने किया।

ग्रामीणों की दर्जनों की संख्या में भागीदारी रही और सबने मिलकर इलाके में दारूबंदी को लेकर जागरूकता फैलाई। लोगों ने साफ कहा कि गांव को नशामुक्त बनाना ही उनका मुख्य लक्ष्य है।

ग्रामीणों का मानना है कि शराब से परिवार और समाज दोनों बर्बाद होते हैं, इसलिए उन्होंने संगठित होकर इस तरह का कदम उठाया है। अभियान के दौरान लोगों ने प्रशासन से भी मांग की कि क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री और खपत पर सख्त कार्रवाई की जाए।