Advertisement

गायघाट कांड: पीड़ित परिवार से मिले SSP, हरसंभव मदद और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा

–गायघाट कांड: पीड़ित परिवार से मिले SSP, हरसंभव मदद और निष्पक्ष कार्रवाई का भरोसा

मुजफ्फरपुर/गायघाट। दीपक।चर्चित गायघाट कांड को लेकर एसएसपी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और घटना की जानकारी विस्तार से ली। इस दौरान उन्होंने परिवार को हरसंभव सहायता और निष्पक्ष जांच के बाद सख्त कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
एसएसपी ने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

एफएसएल की जांच रिपोर्ट कोर्ट की कानूनी प्रक्रियाओं के तहत आवश्यक कार्यवाई की कड़ी बढ़ाई जा रही है।
मौके पर स्थानीय पुलिस पदाधिकारी भी मौजूद रहे। एसएसपी ने स्पष्ट किया कि कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाना प्रशासन की प्राथमिकता है।घटना से सन्दर्भित अन्य साक्ष्य एवं फुटेज आदि भी जुटाए जा रहे हैं।
इस मुलाकात के बाद पीड़ित परिवार को न्याय की उम्मीद जगी है। वहीं, इलाके में पुलिस की सक्रियता बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोका जा सके।